26.3 C
Bhind
October 25, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

टिकिट नहीं मिलने पर बह गए पूर्व विधायक के आंसू, साथ में जनता भी रो पड़ी

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड: जिले की मेहगांव विधानसभा से पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी दशहरा मिलान समारोह को संबोधित करते हुए फफक-फफक कर रो पड़े। चौधरी मुकेश सिंह को इन बार भाजपा से टिकिट मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही थी और अंत तक उनका नाम चला। लेकिन अंतिम क्षणों में टिकिट नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी राकेश शुक्ला को दे दिया गया। जबकि टिकिट ना मिलने पर राकेश शुक्ला द्वारा बार-बार पार्टी से बगावत कर उसको हराने की कोशिश की गई। वहीं पिछली बार टिकिट ना मिलने के बावजूद मुकेश चौधरी ने भाजपा के पक्ष में काम किया। लेकिन इसके बावजूद पार्टी द्वारा निष्ठा के ऊपर सिफारिश को महत्व देते हुए राकेश शुक्ला को टिकिट दे दिया गया।

दरअसल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी द्वारा मेहगांव स्थित जनक गार्डन में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में उनके समर्थक दशहरा मिलन समारोह में जुटे। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी फूट-फूट कर रोने लगे। वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और टिकट न मिलने की वेदना आंसुओं के जरिए बाहर निकल आई। इस दौरान चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी ने अपने बड़े बेटे की शपथ लेते हुए कहा कि वह उससे भी ज्यादा प्यार सामने बैठी जनता या कहें उनके लोगों को करते हैं। इस दौरान उन्होंने केपी सिंह भदौरिया पर बिना नाम लिए हमला करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने में उनकी पूरी मदद की लेकिन उन्होंने दूसरे का साथ दिया।
चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से कार्य करते हुए गांव-गांव के लोगों को रोजगार दिलाने की कोशिश की लेकिन रेट के ठेकेदारों में यह काम नहीं होने दिया और इसको खंड-खंड कर दिया। मुकेश चौधरी ने कहा कि यहां के ठेकेदार को भी पता था कि अगर वह धोखे से भी आ गए तो उनके सारे गोरख धंधे वह बंद कर देंगे। इस दौरान टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्णय उनके लिए शिरोधार्य है लेकिन यह निर्णय पार्टी का होता तो अच्छा होता लेकिन यह चंद लोगों का निर्णय था। फिर भी वह हर नहीं मानेंगे और चार गुनी ऊर्जा के साथ मैदान में लड़ेंगे। इस दौरान बड़ी बात बोलते हुए चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि जब सत्ता बहुत समय तक रहती है तो सत्ता में बैठे लोग अपने आप को सत्ता से बड़ा समझने लगते हैं।

इस दौरान मंच से बोलते हुए चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने विरोधियों पर सीधा हमला साधते हुए रावण दहन की बात करते हुए कहा कि भगवान राम ने जो संदेश रावण को मार कर दिया है उसी संदेश को अपने मानस में याद रखते हुए रावण रूपी बुराई को बिल्कुल राख बना दें।

Headlines Today 24

Related posts

संगीतमय संध्या के द्वारा दी गई माधवराव सिंधिया को श्रद्धांजलि, ग्वालियर-चंबल अंचल के लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,

Headlines Today24

Ontdek de spannende wereld van Wildrobin online

जिन मंत्री जी ने दिन भर उड़ाई कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां, वही दे रहे थे इसका पालन करने और मास्क पहनने की नसीहत

Headlines Today24