19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
राजनीति

मेहगांव विधानसभा में समाजवादी पार्टी से यह प्रत्याशी करेगा अपना नामांकन दाखिल!

मेहगांव विधानसभा में ब्रजमोहन शर्मा भरेंगे सपा से नामांकन!

मेहगांव विधानसभा से समाजवादी प्रत्याशी के रूप में बृजमोहन शर्मा अपना नामांकन 30 अक्टूबर को दाखिल करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

बृजमोहन शर्मा ग्राम पंचायत बहुआ के रहने वाले हैं और उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वह समाजवादी पार्टी की तरफ से अपना नामांकन 30 तारीख को दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने के लिए वह सोमवार सुबह 10:00 बजे जनक गार्डन से अपनी रैली प्रारंभ करेंगे।

उन्होंने जन समुदाय से जनक गार्डन पर एकत्रित होने की अपील करते हुए कहा है कि वह बदलाव की इस दौड़ में उनके साथ शामिल हों और राजनीति के रावणों का अंत करने में उनका सहयोग प्रदान करें।

Headlines Today 24

Related posts

बिजली कटौती एवं बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने किया यह काम

Headlines Today24

80 किलोमीटर पैदल यात्रा कर करणी सेना ने इन मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Headlines Today24

सर्वहारा वर्ग की हितैषी है मोदी सरकार- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24