30 C
Bhind
July 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

सर्वहारा वर्ग की हितैषी है मोदी सरकार- डॉ रमेश दुबे

 

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत अटेर विधानसभा क्षेत्र के फुप मंडल में स्थित गिरिजा उत्सव भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र के 5 वे सत्र में पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर रमेश दुबे ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणी योजनाओं को केंद्रित करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया।

डॉ दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध की संकट की घड़ी में भारत के लिए निर्बाध रूप से तेल मंगवाना उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि है और कुछ राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दल झूठी अफवाहें उड़ाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि भारत में कोई संकट नहीं है। भारत सरकार सारे आवश्यक कदम उठा रही है।

डॉ दुबे ने प्रशिक्षण में पार्टी कार्यकर्ताओं को जागृत करते हुए कहा कि झूठी अफवाह को फैलाने वाले लोगों पर हम अपनी सजग नजर रखें और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दें। उद्घाटन सत्र में भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर भाजपा नेता डॉक्टर दुबे द्वारा माल्यार्पण कर किया गया।

डॉक्टर रमेश दुबे ने राज्य सरकार की योजनाओं को समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार ने युवाओं महिलाओं और किसानों ,सर्व समाज ,गरीब मजदूर के विकास की चिंता करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ने का कार्य किया है। भाजपा नेता डॉक्टर दुबे ने कहा अनुशासन समर्पण और सेवा त्याग और तपस्या ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है जो पार्टी की विचारधारा ने प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से उन्हें अच्छे निष्ठावॉन कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार के लिए प्रशिक्षित किया है। उन्होंने कहा सरकार की अनेक योजनाएं हैं जैसे लाडली बहना योजना, के माध्यम से ₹1500 में प्रतिमाह उनका सम्मान देने की योजना के साथ मुख्यमंत्री पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार से 6000 और राज्य सरकार से 4000 यानी मध्य प्रदेश के किसानों को ₹12000 की राशि उनके खाते में पहुंचने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, महिलाओं के लिए निशुल्क गैस उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री विवाह कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं युवा और किसानों के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने कोविड-19 के संकट में स्वदेशी वैक्सीन निशुल्क वैक्सीन लगाकर उनके जीवन को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा किसानों के लिए नदी जोड़ परियोजना, महिलाओं के लिए नारी शक्ति अधिनियम, सुजाता समूह लखपति दीदी एवं गरीब मजदूरों के लिए निशुल्क राशन ऐसी अनेक योजनाओं ने हर व्यक्ति को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय योजना के साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि हम सब कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से संकल्प लेकर जाएं की सरकारी योजना का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को दिलाए यही भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का संकल्प है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री शैलेंद्र पालीवाल, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, कैलाश, पूजा, अनूप बघेल ने कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।

Headlines Today 24

Related posts

ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन महिला शाखा का होली मिलन समारोह संपन्न

Headlines Today24

समग्र विकास के लिए खेलों की अहम भूमिका: विधायक

Headlines Today24

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारे की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं ने किया नमन

Headlines Today24