19.2 C
Bhind
November 2, 2026
Headlines Today 24
राजनीति

जब प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ठेले के सामने खड़े होकर खाने लगे पानी पूरी

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। मध्य प्रदेश के भिण्ड विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी जनसंपर्क के दौरान पानी पूरी खाते नजर आए। वह भिण्ड शहर के वार्ड क्रमांक आठ में जनसंपर्क कर रहे थे। चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी दिग्विजयसिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे और मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर शोर पर चल रहा है। ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं और कुछ ही प्रत्याशी बचे हैं जो नामांकन तिथि के अंतिम दिन यानी 30 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। सभी प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इस दौरान वह खाने पीने पर भी कोई विशेष ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे ही भिंड विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी जब शहर के वार्ड क्रमांक आठ में अपना जनसंपर्क कर रहे थे उसी समय पानी पुरी वाले को देख उनके मुंह में भी पानी आ गया और वह खुद को पानी पूरी खाने से नहीं रोक सके और ठेले के सामने खड़े होकर पानी पुरी खाने लगे। पानी पूरी वाला भी पूर्व मंत्री को अपने ठेले पर देख खुश हो गया और उसने पूर्व मंत्री को खुशी खुशी पानी पूरी खिलाई। पानी पूरी खाने के बाद प्रत्याशी ने हाथ जोड़कर वोट की अपील भी की।

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा सरकार ने किसानो के साथ हमेशा ही अन्याय किया- रामशेष बघेल

Headlines Today24

कभी सपा तो कभी कांग्रेस की नेत्री रहीं अनीता चौधरी आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

Headlines Today24

80 किलोमीटर पैदल यात्रा कर करणी सेना ने इन मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Headlines Today24