38.6 C
Bhind
April 29, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

गाँधी के देश में सत्ता के खिलाफ सच बोलना अब अपराध -कांग्रेस

(राहुल गांधी की अपील रद्द होने पर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा पर गया किया रघुपति राघव गायन)

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड – सत्ता की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ़ सच बोलना अब लोकतांत्रिक व्यवस्था में मौलिक अधिकार की जगह अब अपराध हो गया है। राष्ट्रपिता महात्मा के देश में अब सच बोलने पर सजा मिलती है शायद गांधी जी के देश में सच बोलना अब अपराध हो गया है। ये बात राहुल गांधी की सजा कम करने की अपील को गुजरात हाईकोर्ट के द्वारा रद्द करने के बाद गोल मार्केट में स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर रघुपति राघव राजाराम गायन कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कही। श्री भारद्वाज ने कहा राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी और आगे भी लड़ते रहेंगे। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नरवरिया ने कहा देश की आजादी के बाद ऐसी पहली नरेंद्र मोदी सरकार है जो जनता की आवाज उठाने वाले विपक्ष को कुचलने का काम कर रही है। संगठन मंत्री इरशाद अहमद ने कहा सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। राहुल गांधी को आने वाले समय में न्याय अवश्य मिलेगा। राहुल गांधी के साथ पूरी कांग्रेस के साथ साथ देश की जनता की भावना भी जुड़ी है।
इससे पहले कांग्रेसियो ने एक घंटे तक ताली बजाकर गांधी प्रतिमा पर रघुपति राघव राजाराम का गायन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा,बलराम जाटव, पंकज त्रिपाठी,अहिवरन बघेल,योगेश शाक्य,भागीरथ कुशवाह,नयन सिंह बाराकला,दीपू दुबे,अरविंद सोनी,सीमा शर्मा,यतेंद्र मिश्रा, आयुष मिश्रा,गम्मू खान,गुड्डू खान,मनोज जैन,रहमान खान,कामिल खान,रेखा नरवरिया,लोकेश दुबे,पहलाद यादव, एड.अशोक जैन, ईशाक खान गांधी आदि मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

बिजली के कीमती तार चुराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी के तार खरीदने वाले भी पुलिस गिरफ्त में

Headlines Today24

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं के लिए उपयोगी व उत्कृष्ट योजना- आशुतोष शर्मा नंदू

Headlines Today24

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई

Headlines Today24