22 C
Bhind
September 6, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल ने गठित की औद्योगिक समिति, यह हुए सदस्य मनोनीत

मध्यप्रदेश स्टेट फार्मेसी कौंसिल भोपाल द्वारा 15 जून को आयोजित बैठक में फार्मेसी में नवीन अनुसंधान को बढ़ावा देने सहित कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय हुए। जिसमें फार्मेसी संकाय के शीर्षस्थ ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित करने का बिंदु भी शामिल था। और इसीलिए कॉउंसिल के अध्यक्ष संजय जैन की अनुशंसा पर 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।

इस कमेटी का प्रभारी अमित सक्सेना को बनाया गया है जबकि भिण्ड में जन्मे और पले बढ़े प्रभाष जाटव को भी इसमें सदस्य मनोनीत किया गया है। आपको बता दें कि प्रभाष चंद्र जाटव पुराने भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीराम जाटव के सुपुत्र हैं। वह इस समय इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अमेरिका की बड़ी दवा निर्माता कंपनी में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

Headlines Today 24

Related posts

चंबल के जिले में बना यह वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिला गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट

Headlines Today24

भिण्ड में 8 निकायों के नगरपालिका/नगरपंचायत अध्यक्ष निर्वाचित, 4 भाजपा एवं 4 कांग्रेस के खाते में

Headlines Today24

कुत्ता घुमा रहे शख्स के गले से बाइक सवारों ने झपटी चैन

Headlines Today24