21.9 C
Bhind
September 25, 2026
Headlines Today 24
खेलमध्यप्रदेश

भिंड के इस खिलाड़ी का मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में चयन

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। बीसीसीआई द्वारा आयोजित की जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी मैच के क्वार्टर फाइनल में जम्मू कश्मीर के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित मैच में भिण्ड के रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी रामवीर को आज मध्य प्रदेश के अंतिम 11 खिलाड़ियों में शामिल किया गया है ।

रामवीर चंबल के भिण्ड जिले के बघेड़ी गांव के रहने वाले अहिवरन सिंह के तीन पुत्रों में सबसे बड़े हैं। रामवीर गुर्जर लगातार 6 – 7 वर्षों से चौधरी दिलीप सिंह कॉलेज ग्राउंड पर भिण्ड जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट खेल रहे हैं। रामवीर गुर्जर ने राज्य क्रिकेट अकैडमी शिवपुरी के साथ ही देश के तेज गेंदबाजों के लिए स्थापित MRF पेस फाउंडेशन चेन्नई में भी लगातार 2 वर्ष से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

रामवीर गुर्जर ने कोच रवि कटारे के नेतृत्व में भिंड जिला और चंबल डिवीजन से खेल कर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश अंडर 23 टीम में भी अपना स्थान बनाया था। लगातार मेहनत और अथक प्रयास के परिणाम स्वरूप आज उनको मध्यप्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है और वह जम्मू कश्मीर के खिलाफ शुरू हुए क्वार्टरफाइनल मैच में खेल रहे हैं।

भिंड जिला क्रिकेट के लिए आज का दिन यादगार दिन है। आज रामवीर ने अपना रणजी ट्रॉफी मैच डेब्यू किया है। इसके पूर्व विगत वर्ष भिंड के सुमित कुशवाह भी मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा राह चुके हैं। जबकि भिण्ड के ही रोहित राजावत अंडर-19 में इंडिया टीम में खेल चुके हैं। वहीं विष्णु भारद्वाज, सक्षम पुरोहित एवं रोहित राजावत अभी अंडर23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वहीं आर्यन थापा, अरुण भदोरिया, पारस कुमार, करन तोमर, आदर्श दुबे, हिमांशु कुमार भी विभिन्न आयु वर्ग में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

रामवीर के चयन पर अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत मेहता, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तस्लीम खान, चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी पूर्व मंत्री तथा भिंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की ओर से सचिव दिनेश चतुर्वेदी, जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी एसडीओपी रविंद्र वास्कले, जिला स्कूल खेल अधिकारी शिवकुमार शर्मा सहित सभी वरिष्ठ और साथी खिलाड़ियों ने रामवीर के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आपको बता दें कि भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उत्कृष्ट प्रशिक्षक रवि कटारे के मार्गदर्शन में स्थानीय चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज मैदान पर विगत 10 वर्षों से क्रिकेट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में लगातार लगभग 60-70 खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच रवि कटारे द्वारा खिलाड़ियों पर की गई अथक मेहनत और उनके द्वारा सिखाई गई बारीकियों पर खेलने के परिणाम स्वरुप ही आज भिंड को यह सफलता हासिल हो रही है।

Headlines Today 24

Related posts

मध्य प्रदेश टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भिंड के छह खिलाड़ियों का चयन

Headlines Today24

चंबल पुल की बेरिंग खिसकी, फिर हो सकता है NH-719 (92) पर एमपी-यूपी के बीच आवागमन बंद

Headlines Today24

1000 करोड़ की लागत से होगा बरासों तीर्थ क्षेत्र का विकास, 400 करोड़ में बनेगा अत्याधुनिक सुमेरु पर्वत

Headlines Today24