29.3 C
Bhind
September 20, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

पूर्व नेता प्रतिपक्ष कटारे की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, विभिन्न नेताओं ने किया नमन

भिंड, पवन शर्मा

भिण्ड/ अटेर से विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष रहे अटेर के लाडले सपूत स्वर्गीय सत्यदेव कटारे की छठवीं पुण्यतिथि उनके गृह गांव मनेपुरा में समाधि स्थल पर मनाई गई। जिसमे सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थिति रहे। पुण्यतिथि पर स्वर्गीय कटारे के छोटे बेटे पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने पत्नी निशा कटारे, मां मीरा कटारे के साथ समाधि पर पूजा अर्चना की और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर हेमंत कटारे ने कहा कि जब में इस स्थान आता हूं। जहां मैंने अपने पिता को मुखाग्नि दी थी, तो मैं आपने आप को कमजोर महसूस करता हूं। यह वही महसूस वह कर सकता है, जिसने अपने पिता को खोया है। वह इस दुःख को समझता है। यहां सब हमारे पिता के मित्र हैं और साथ ही हमनें पिता का दायित्व अपने आंखों के सामने देखा है। मुझे इस बात की खुशी होती है, कि लोगों को हमारे पिता के प्रति बोलने के लिए बोल कम पड़ जाते थे। मुझे इस बात का गर्व भी है कि में उनका बेटा हूं। पिता की समाधि स्थल को साक्षी मानकर कहता हूं अटेर मेरे लिए स्वर्ग से बढ़कर है और अटेर के लोगो और समाज की सेवा मेरे लिए पितृ भक्ति के समान होगी।

कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा सत्यदेव कटारे के साथ मैंने बहुत काम किया है। उनके जैसा स्पष्टवादी और हृदय का साफ व्यक्ति कोई नही हो सकता। उन्होंने कहा इसी व्यतित्व के कारण वो पूरे प्रदेश के नेता बने और जिले का नाम रोशन किया। उनके पुत्र हेमंत में भी मुझे उनकी छवि नजर आती है। अगले चुनाव में उन्हें जिताकर अपने नेता को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर आ रहा है।

इस अवसर पर थानसिंह यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष अरविंद बघेल, चतुर सिंह नरवरिया, पवन भारद्वाज, सोमराज सिंह नरवरिया, राजा सिंह, संजय भूता, अनिल भारद्वाज, सुनील कांकर, दीपक शर्मा, एड.अरुण शर्मा, भोलाराम उपाध्याय, दीपू दुबे, अतुल मिश्रा, किशन कुमार कटारे, रामकिशोर कांकर, रमेश कटारे, राहुल थापक, चेतन शर्मा, सोनू पुरोहित, राघवेंद्र कांकर, देवेश शर्मा, गिर्राज पुरोहित, शिवम भदौरिया, जितेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ और ग्रामिणजनो ने नम आंखों से स्वर्गीय श्री कटारे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Headlines Today 24

Related posts

Dlaczego warto wybrać Lemon Casino w 2024 roku

यहां शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, की गई यह कार्यवाही

Headlines Today24

केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा ने किया ऐतिहासिक स्वागत- सरोज जोशी

Headlines Today24