19.1 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में भिण्ड की टीमों ने पाये यह महत्वपूर्ण स्थान

परानिधेश भारद्वाज,


भिंड। भारत विकास परिषद द्वारा शिवपुरी में प्रांतीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा भिंड की जूनियर वर्ग टीम ने प्रांत में प्रथम एवं सीनियर वर्ग टीम ने प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिषद द्वारा विजयी टीम को पुरस्कार प्रदान किया गया। भिंड शाखा सचिव राजमणि शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा भिंड में भारत को जानो प्रश्न मंच उपयोगिता का आयोजन किया था। जिसमें सीनियर वर्ग से छात्र सूर्यांश राजावत, सुधीर राजावत एवं जूनियर वर्ग से छात्र प्रियांशू शर्मा, अनुराग शर्मा का चयन प्रांतीय प्रतियोगिता हेतु किया गया था।

प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शिवपुरी में किया गया जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया था। जहां टीमों की विभिन्न चरणों के प्रश्न मंच में शाखा भिंड की जूनियर वर्ग टीम के प्रियांशु शर्मा,अनुराग शर्मा ने प्रथम स्थान और सीनियर वर्ग टीम के सुधीर राजावत, सूर्यान्श राजावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर भिंड का नाम रोशन किया है। 01 दिसंबर को जूनियर टीम कटनी में होने जा रही क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।


भिंड वापस लौटने पर प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले छात्रों एवं उनके प्रशिक्षक विष्णु शर्मा का भारत विकास परिषद शाखा भिंड के सदस्यों ने स्वागत किया। सभी प्रतियोगी छात्र अग्रवाल विद्या मंदिर के छात्र है।

बधाई देने वालों में संरक्षक डॉ.विनोद सक्सेना, डॉ. हिमांशु बंसल, श्रवण पाठक, कमलेश सैंथिया, जयप्रकाश शर्मा, वीरेंद्र जोशी, अशोक शर्मा, अजय बसेड़िया, राधा मोहन चौबे, डॉ साकार तिवारी, राजीव त्रिपाठी, धीरज शुक्ला, गिरजेश बुधौलिया, श्रीमती रेखा भदौरिया, अश्विनी दंडौतिया, विनोद दूरबार सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

टिकिट मिलने के बाद चौधरी राकेश सिंह यहां से 11 बजे शुरू करेंगे चुनाव कैम्पेन

Headlines Today24

काँग्रेस की महिला विधायक ने सीएमओ को जमकर लगाई फटकार

Headlines Today24

Oplev Spændingen med bet25 Casino Online