23.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

भिण्ड, पवन शर्मा

भिण्ड – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व सांसद राहुल गांधी के सोमवार को 53वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा अर्चना की।

भिण्ड के किला परिसर में स्थापित प्राचीन गोपाल कृष्ण मंदिर में कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस जनो के द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए और इसलिए समस्त एकत्रित कांग्रेसियों द्वारा सामूहिक ११ बार हनुमान चालीसा का पाठ उनके उत्तम स्वास्थ दीर्घ आयु और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना हेतु किया गया। हम राहुल गांधी की उज्ज्वल भविष्य कामना के साथ साथ देश में अमन चैन हेतु भी प्रभु श्री राम,और हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की है।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को कांग्रेस और देश का भविष्य बताया है। उन्होंने ने कहा, ‘राहुल गांधी हमारे नेता हैं वह कांग्रेस का भविष्य है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस और मजबूत होगी। हनुमान चालीसा के अवसर पर अशोक गुप्ता,विजय गोयल, दीपक दीपू दुबे,पंकज त्रिपाठी,अरविंद सोनी, राजेश शर्मा बबलू,शिवम सैंथिया, आयुष मिश्रा,विवेक जमौर,धीरज पाठक,राम लला राजावत, सुरेन्द्र शर्मा,राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पतंजलि के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Headlines Today24

दिव्यांगों के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम, मंत्री से सहायता के इंतजार में कार्यकर्ताओं के पैरों के बीच फंसा दोनों पैरों से दिव्यांग, मायूस होकर लौटा वापस

Headlines Today24

मध्यप्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने बेहतरीन गीत हुआ रिलीज, इस सुंदर गीत के पीछे की हकीकत जान आप कहेंगे वाह!

Headlines Today24