30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पतंजलि के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम

परानिधेश भारद्वाज,

पतंजलि संस्थान एवं संगठन के तीसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5 जनवरी को शाम 4:00 बजे से बद्री प्रसाद की बगिया में योग, ध्यान एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 51 दीपकों से दीपदान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी अपनाने की शपथ भी ली गई। इस दौरान संगठन मंत्री सोनाली अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मुदिता भारद्वाज, यज्ञ प्रभारी रेखा अग्रवाल, आरती शर्मा, अनीता चोपड़ा, राजकुमारी शर्मा, सुधा माहेश्वरी, गुरुमाला जैन, निर्मल जैन आदि के साथ ही बड़ी संख्या में संगठन की अन्य महिला सदस्य उपस्थिति रहीं।

उन्होंने बताया कि भारत सहित पूरे विश्व में योग के प्रचार प्रसार में पतंजलि संस्थान का विशेष योगदान रहा है। साथ ही स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए भी पतंजलि ने आगे आकर कार्य किया है। उन्होंने सभी लोगों से भी विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्वदेशी अपने की अपील की।

Headlines Today 24

Related posts

सीमित विकल्प ही देते हैं संकल्पों को जन्म: सिसोदिया

Headlines Today24

श्रीमद्भागवत कथा में प्राची देवी ने बताया योग के महत्व को

Headlines Today24

रिश्वतखोर बाबू को पकड़ा तो हो गई लोकायुक्त पुलिस की धुनाई, 55 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा नगरपालिका बाबू को

Headlines Today24