30.7 C
Bhind
October 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

विद्यालय में आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण प्रारंभ

मेहगांव- बालक बालिकाओं के उचित स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मेहगांव में स्थित हाई स्कूल में 60 दिवसीय बालिका आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण
कार्यक्रम की शुरुआत किशोरी स्पोर्ट्स क्लब संचालक एवं खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव के निर्देशन में हुई। प्रशिक्षण ब्लेक बेल्ट साक्षी श्रीवास्तव और रेनू भदोरिया के द्वारा दिया जाएगा।

इस अवसर पर समाज सचेतक गगन शर्मा, अवधेश देपुरिया, राहुल यादव उर्फ भूरे ने अपने उद्बोधन से बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से कुशल रहने के सिद्धांतों को विभिन्न उदाहरणों से समझाया।

कार्यक्रम में प्रथम दिन स्कूल के 500 से अधिक छात्र छात्राओं ने सामूहिक प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर विभिन्न छोटी-छोटी कानूनी जानकारियां गगन शर्मा द्वारा दी गई। साक्षी श्रीवास्तव ने भी बालिकाओं को खुद की सुरक्षा मानसिक परिपक्वता के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की रूपरेखा स्कूल मैनेजमेंट प्रभारी अमन दैपुरिया ने प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि राधे गोपाल यादव ने कहा अभ्यास ही गुरु है, इसलिए निरंतर अभ्यास से आप हर कमजोरी को दूर कर सकते हैं चाहे वह खेल हो या फिर अन्य कोई भी कला हो या ज्ञान अर्जित करना हो। निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, निरंतर अभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सुदृण बना सकता है। प्रत्येक छात्र को अपनी भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखकर शिक्षण प्रशिक्षण विधि से अपने आप को श्रेष्ठ नागरिक बनाने की कला सीखनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक रेनू भदोरिया द्वारा 1 घंटे का प्रशिक्षण भी सभी बालक बालिकाओं को दिया गया। कार्यक्रम का आभार संस्था प्राचार्य प्रताप भानु सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।

Headlines Today 24

Related posts

लिफ्ट देकर राहगीरों से ठगी व लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Headlines Today24

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो प्रांतीय प्रतियोगिता में भिण्ड की टीमों ने पाये यह महत्वपूर्ण स्थान

Headlines Today24

बसपा से निकले फिर बसपा में आये यह विधायक, अब फिर से लड़ेंगे बसपा से चुनाव!

Headlines Today24