23 C
Bhind
September 9, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को विशाल चल समारोह में सभी को शामिल होने का किया गया आह्वान: मानसिंह कुशवाहा

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। कुशवाहा समाज द्वारा 3 जनवरी को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सावित्रीबाई फुले जयंती पर विशाल चल समारोह और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। चल समारोह और आम सभा की तैयारियों को लेकर मानसिंह कुशवाहा द्वारा जिलेभर में बैठकें लेकर लॉगिन को आमंत्रित किया गया। गुरुवार को भी शहर के गोविंद नगर, महावीर नगर, अशोक नगर में बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा ने मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को सावित्रीबाई फुले जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर भिंड शहर में चल समारोह निकाला जाएग। चल समारोह शहर की नई कृषि उपज मंडी से शुरू होगा जो बस स्टैंड, सिटी कोतवाली होते हुए एमजेएस खेल ग्राउंड पहुंचेगा। जहां पर आम सभा का आयोजन होगा। सावित्रीबाई फुले के चल समारोह और आम सभा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने के लिए अनुरोध किया गया है।

मानसिंह कुशवाहा ने बताया कि चल समारोह में ज्योतिबाराव फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, देवी अहिल्या बाई होलकर, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी, राष्ट्रमाता फातिमा शेख, वीरांगना झलकारी बाई कोरी, राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर, ललई सिंह यादव, महर्षि वाल्मीकि की झांकियां भी निकाली जाएंगी। यह चल समारोह समाज में परिवर्तन लाने का काम करेगा।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सिंह कुशवाहा, राम सिंह छुन्ना, जबर सिंह कुशवाह, रामज्ञान कुशवाह) प्रताप सिंह कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, अमित कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, विकास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

सुबह 9 बजे के बाद ही स्कूलों में लगेंगी क्लास, कलेक्टर ने आदेश किया जारी

Headlines Today24

पंचायत एवं निकाय चुनाव आचार संहिता में पकड़ा हथियारों का जखीरा

Headlines Today24

मन को पंचभूतों से ऊपर उठाकर होती है ईश्वर की अनुभूति- शंकराचार्य

Headlines Today24