26.8 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है – नरेंद्र सिंह

भिण्ड, पवन शर्मा

वार्ड 36 में हुआ पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का भव्य स्वागत, गिनाई लाडली बहिना योजना की खूबियां

पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का सोमवार को शहर के वॉर्ड 36 में उनके समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कुशवाह ने कहा कि जिन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।
श्री कुशवाह ने कहा कि बीजेपी द्वारा पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख बहनों को स्वीकृति पत्र देने का ऐतिहासिक अभियान भाजपा सरकार ने अपने हाथ में लिया है। इन सभी बहनों के खातों में 10 तारीख से 1000 रूपए प्रतिमाह डालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमारा प्रयास है कि सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक बहिनों को योजना का लाभ दिलाने का आह्वान किया है।

Headlines Today 24

Related posts

संस्कारों से ही बच्चों का आंतरिक विकास संभव- आशा भदौरिया

Headlines Today24

हत्या के प्रयास का आरोपी मय हथियार पुलिस की गिरफ्त में

Headlines Today24

श्रीमद्भागवत कथा में प्राची देवी ने बताया योग के महत्व को

Headlines Today24