27 C
Bhind
September 16, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

हत्या के दो आरोपियों को हथियार सहित पुलिस ने दबोचा

भिंड, पवन शर्मा

एसपी मनीष खत्री के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में लहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी वरुण तिवारी और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर हत्या के दो आरोपियों को हीरापुरा काथा रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक 12 बोर की बन्दूक और 18 जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद किए है।

आरोपियों को पकड़ने में लहार थाना प्रभारी वरुण तिवारी, राजेश सातनकर थाना प्रभारी मिहोना, उनि मदन सिंह, हरी सिंह बघेल, प्रआ मनोज कुमार, आर शैलेन्द्र सिंह, आर प्रदीप तोमर थाना मिहोना और आर अहिवरन सिंह गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Headlines Today 24

Related posts

समग्र विकास के लिए खेलों की अहम भूमिका: विधायक

Headlines Today24

स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान के विस्तार के साथ ही चरित्र निर्माण करने में सक्षम शिक्षा पर दिया जोर – दंडोतिया

Headlines Today24

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24