28.7 C
Bhind
September 18, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

राहुल गाँधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया छात्रों से संपर्क

परानिधेश भारद्वाज,

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भिंड में छात्रों से संपर्क, QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की अपील

भिंड। इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भिंड में कांग्रेस द्वारा छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया उर्फ पिंकी ने एमजे कॉलेज ग्राउंड एवं हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया।

धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं, सवालों एवं सुझावों को मंच मिलना जरूरी है। इंदौर में आयोजित होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात रखने और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा अपने अन्य साथियों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और बेहतर भविष्य को लेकर अनेक सवालों के बीच आगे बढ़ रहा है। ऐसे में छात्रों की आवाज को सुनना और उनके विचारों को महत्व देना आवश्यक है।

धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सवालों और उनकी आकांक्षाओं को सामने रखने का अवसर है। उन्होंने भिंड जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम से जुड़ने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान विभिन्न कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों को QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी भी दी।

Headlines Today 24

Related posts

बाढ़ प्रभावित गांवों में ट्रैक्टर चलित जनरेटर से होगी पानी की सप्लाई, जिला प्रशासन ने हायर किये आर्मेचर और जनरेटर युक्त ट्रैक्टर

Headlines Today24

होली का त्यौहार देता है प्रेम एवं भाईचारे का संदेश- अतुल रमेश पाठक

Headlines Today24

शराब तस्करों के शातिराना तरीके, दवाई के पेटियों में भरी शराब और खाद-बीज की थमाई रॉयल्टी, ड्राइवर को भी नहीं पता कहाँ तक जाना है

Headlines Today24