28.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

शिविर में डिजिटल साक्षरता पर हुई चर्चा, छात्र-छात्राओं को सिखाये यह गुर

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना महारानी अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय मेहगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तृतीय दिवस की गतिविधियों का विषय *डिजिटल साक्षरता* रखा गया। जिसमें डॉ. साधना सिंह के द्वारा प्रातःकाल योगासान एवं ध्यान से शिविर की दिनचर्या का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयं सेवकों के द्वारा परियोजना सत्र में स्वच्छता व श्रमदान गोद लिए गए ग्राम कन्हारी में किया गया।

भोजन उपरांत के बौद्धिक सत्र के लिए मुख्य वक्ता के रूप में जिले के विख्यात खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव सर खेल प्रेरक और प्रशिक्षक उपस्थित हुए । सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन एवं शिवानी द्वारा आह्वान गीत के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. गिरिजा नरवरिया द्वारा डिजिटल साक्षरता की जीवन में उपयोगिता की महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया। राधे गोपाल यादव ने डिजिटल साक्षरता के बारे में युवाओं एवं बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर ठग भी सक्रिय हैं जो ऑनलाइन लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने कहा ऑनलाइन करोड़पति बनने वाली सूचनाओं से सावधान रहें। सार्वजनिक स्थल पर प्रेम दिखावे से बचें। उन्होंने छात्र छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण की उपयोगिता बताते हुए स्वयंसेवकों को आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए। सत्या तोमर के द्वारा कराटे प्रशिक्षण की बारीकियां बतायी गई।

मंच संचालन  प्रीति एवम शैलजा बी.ए. तृतीय वर्ष की स्वयंसेवकों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिल्पी, शिवानी, दुर्गा ने देश भक्ति गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो.शिवप्रकाश सर के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। द्वितीय दिवस की दैनिक गतिविधियों में स्वयंसेवको ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की, जिसमें महाविद्यालय के सदस्यों का योगदान रहा।

Headlines Today 24

Related posts

पुलिस अधीक्षक ने 8 थाना प्रभारियों का किया फेरबदल, रविंद्र शर्मा को दी गई सिटी कोतवाली की कमान

Headlines Today24

भारत देश से कई धर्मगुरू निकले जिनकी पूरी दुनिया दीवानी हुई- वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज

Headlines Today24

उपनेता प्रतिपक्ष ने अपनी तनख्वाह के रुपयों से ऐसे बढ़ाया मेधावी छात्र का हौसला

Headlines Today24