शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

प्रकृति प्रेमी डॉक्टर ने कैमरे में कैद किये प्रकृति के नजारे, देखिये एमबीबीएस/एमडी डॉक्टर द्वारा खींचे गए फोटोज

Headlines Today24

3 years ago 8 views
प्रकृति प्रेमी डॉक्टर ने कैमरे में कैद किये प्रकृति के नजारे, देखिये एमबीबीएस/एमडी डॉक्टर द्वारा खींचे गए फोटोज

परानिधेश भारद्वाज,

व्यक्ति भले ही किसी भी प्रोफेसन में क्यों ना हो उसके अंदर एक छिपी हुई प्रतिभा जरूर रहती है। कई लोगों को इस प्रतिभा को जाहिर करने का मौका मिल जाता है जबकि कई लोगों की प्रतिभा अंदर ही दबकर रह जाती है। जिन लोगों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का मौका मिलता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। ऐसे ही हैं भिण्ड शहर के वार्ड नं 6 में रहकर महाकाली क्लीनिक के जरिये लोगों का इलाज करने वाले डॉ शैलेन्द्र सिंह परिहार।

डॉ परिहार मूलतः भिण्ड जिले के अटेर क्षेत्र के मसूरी गांव के रहने वाले हैं जो कि एमबीबीएस डॉक्टर हैं। और उन्होंने 2001 में एमडी मेडिसिन की डिग्री भी हासिल की है। वह लगातार समाजसेवा में भी सक्रिय रहते हैं। मातृ-पितृ भक्त डॉ शैलेन्द्र सिंह परिहार ने पैतृक गांव में अपने पूर्वजों के नाम पर लाइब्रेरी बनवाने सहित कई कार्य किये हैं। वहीं शहर में भी उनके द्वारा लगातार समाजसेवा के कार्य करते रहते हैं। इसके साथ ही वह प्रकृति से ही जुड़े रहते हैं। और यही कारण है कि प्राकृतिक नजारों को अपने कैमरे में वह कैद करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐसे ही कई नजारों को अपने कैमरे में कैद किया है। देखिए एक नजर डॉ शैलेन्द्र सिंह परिहार द्वारा कैप्चर किये गए फोटोज…

शेयर करें