शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

इस शनि मंदिर में कुत्ता भी होता है आरती में सम्मिलित, कुत्ते को आरती करते देख हैरान रह जाएंगे आप...

Headlines Today24

5 years ago 31 views
इस शनि मंदिर में कुत्ता भी होता है आरती में सम्मिलित, कुत्ते को आरती करते देख हैरान रह जाएंगे आप...
  • परानिधेश भारद्वाज
मध्यप्रदेश में भिण्ड शहर के बीचों-बीच स्थित गौरी सरोवर के किनारे पर स्थित है एक शनि मंदिर। भगवान शनिदेव के इस मंदिर पर प्रत्येक शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। लेकिन सबसे बड़ी बात जो प्रतिदिन देखने को मिलती है वह यह कि यहां पर एक कुत्ता आरती के समय जरूर आता है और जैसे ही आरती की घंटियां बजती हैं वैसे ही यह कुत्ता भी अपनी आवाज में सुर से सुर मिलाते हुए ऐसा लगता है जैसे वह भी अपने आराध्य शनि देव की आरती गा रहा हो। शनि देव की मूर्ति के ठीक सामने खड़े होकर यह कुत्ता आरती में सम्मिलित होता है। अगर भीड़ ज्यादा हो तो लोगों के डर के चलते वह नजदीक नहीं आता, लेकिन आम दिनों में प्रतिदिन वह आरती में सम्मिलित होता है। आपको बता दें कि कुत्ते को शनिदेव का वाहन बताया गया है। यही नहीं शनि की दृष्टि होने पर भी ज्योतिष विद कुत्ते को रोटियां खिलाने की सलाह देते हैं। ऐसे मैं यहां पर कुत्ते को अपने स्वामी की भक्ति में लीन देख वास्तव में प्रतीत होता है कि कुत्ता अपने स्वामी की पूजा कर रहा है। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=EI8guDvkhUQ[/embedyt]

शेयर करें