शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भिण्ड का खिलाड़ी बना मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान, जिले के तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में

Headlines Today24

1 month ago 54 views
भिण्ड का खिलाड़ी बना मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम का कप्तान, जिले के तीन खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में
परानिधेश भारद्वाज, 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के।लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम की घोषणा मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा कर दी गई है। टीम का कप्तान भिण्ड के विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज सक्षम पुरोहित को बनाया गया है। वहीं भिण्ड के ही विष्णु भारद्वाज एव रोहित राजावत को भी मध्यप्रदेश की टीम में जगह मिली है। तीनों ही खिलाड़ियों ने भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज मैदान पर कोच रविशेखर कटारे से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। दरअसल 12 अक्टूबर से अंडर23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी खेली जाएगी। जिसमें मध्य प्रदेश टीम कुल छः मैच खेलेगी। यह मैच चंडीगढ़, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर और गुजरात के खिलाफ खेले जाएंगे। जिसके लिए गुरुवार को टीम की घोषणा MPCA द्वारा की गई। इस टीम में भिंड के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जबकि टीम की कमान भिंड के सक्षम पुरोहित को सौंपी गई तथा भिंड के रोहित राजावत और विष्णु भारद्वाज भी टीम में शामिल किए गए हैं l इन खिलाड़ियों के चयन पर चंबल डिवीजन के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान तथा चौधरी दिलीप सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी भिंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, सचिव दिनेश चतुर्वेदी सहित सभी साथी और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बधाई दी है l कोच रविशेखर कटारे का कहना है कि सभी खिलाड़ी अपनी लगन और कठिन परिश्रम के बल पर आगे बढ़े हैं। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है। वर्तमान में कई खिलाड़ी भिण्ड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान में रोज पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने सबहि चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  

शेयर करें

संबंधित खबरें

905
पेज 1 / 151