शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

निगम उपाध्यक्ष संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Headlines Today24

6 months ago 3 views
निगम उपाध्यक्ष संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। हाल ही में मध्यप्रदेश में निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिसमें भिण्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कांकर को म.प्र खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जिला भिंड पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल से भिंड तक अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ग्वालियर से भिण्ड तक कांकर के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और युवा नेता आशीष बौहरे ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर का जिला अस्पताल पर जोरदार स्वागत किया। इस भव्य स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पर डीजे की धुनों पर नाच गाना कर नवनियुक्त उपाध्यक्ष कांकर का बड़ी माला से माल्यार्पण कर, शॉल उड़ाकर एवं राधा कृष्ण की बड़ी तस्वीर एवं श्रीफल भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने मुझे सौंपी है, उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा। इस स्वागत के लिए मैं जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का बहुत बहुत आभारी हूं। इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील दुबे, रवींद्र शर्मा एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, विकास शर्मा, छुटंकी समाधिया, विष्णु शर्मा, वासु जैन, अंकित शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

शेयर करें

संबंधित खबरें

650
पेज 1 / 109