शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को पुलिस-प्रशासन ने रात को जबरन हटाया

Headlines Today24

1 year ago 50 views
भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को पुलिस-प्रशासन ने रात को जबरन हटाया
परानिधेश भारद्वाज, भिंड जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 719 के सिक्स लेन निर्माण किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को पुलिस प्रशासन द्वारा देर रात को धरना स्थल से हटा दिया और बैनर पोस्टर निकाल दिए। भिण्ड नगरपालिका के वार्ड 6 से पार्षद दीपक शर्मा ने सिक्स लेन हाईवे के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने तानाशाही पूर्वक अनुमति ना होने का हवाला देते हुए जबरन दीपक शर्मा को धरने से उठा दिया। दरअसल भिंड जिले से गुजरने वाले एनएच 719 पर लगातार हो रही मौतों के बाद इसे सिक्स लेन बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है। जिसमें आम नागरिकों, समाजसेवियों के साथ ही संत समाज ने भी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इसी बीच भिण्ड नगरपालिका वार्ड नंबर 6 के पार्षद दीपक शर्मा भी सिक्स लेन हाईवे की मांग को लेकर सुभाष तिराहे पर अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। दिन भर चले भूख हड़ताल धरने के बाद रात को तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद को टेंट ओर बेनर हटा कर जबरन धरने से हटा दिया। इस दौरान पार्षद ओर धरने पर बैठे लोगों और तहसीदार समेत पुलिस प्रसाशन के बीच तीखी बहस भी हुई। लेकिन तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस वालों ने बैनर हटा दिए और टेंट उखाड़ फेंका। मामले में पार्षद दीपक शर्मा का कहना है कि वह शांतिपूर्वक भूख हड़ताल पर बैठे थे। ऐसे में सत्ताधारी नेताओं के दबाव में तहसीलदार और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें जबरन बलपूर्वक गुंडागर्दी करते हुए हड़ताल से उठाया गया है। लेकिन हाईवे की मांग को लेकर उनकी यह भूख हड़ताल उनकी  लगातार जारी रहेगी। https://youtu.be/-W7CrC3-ojE?si=skNagYQMtwbL4ssJ
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

933
पेज 1 / 156