24.5 C
Bhind
September 22, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

भिंड। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनसंघ के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कश्मीर सत्याग्रह के लिए उन्होंने अभियान शुरू किया, जिसके लिए उन्हें अपने प्राणों को त्यागना पड़ा। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करके साकार हो रहा है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन एक विचारधारा के लिए समर्पित रहा।

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह टंटी राजावत ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक देशभक्त, शिक्षाविद और सामाजिक न्याय दिलाने वाले नेता के रूप में हम सब जानते हैं। डॉ मुख़र्जी ने माँ भारती की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम सभी को उनके जीवन तथा कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मौके पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी, जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनीश त्रिपाठी, उमेश शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

12 मार्च को धूमधाम से निकलेगा साईं बाबा का पालकी चल समारोह

Headlines Today24

सांसद ने किया वैक्सीनेशन केंद्रों का दौरा, वरिष्ठ नेताओं ने की लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील

Headlines Today24

यहां की पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान में 24 घण्टे में की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, 76 लोग आये कार्यवाही की जद में

Headlines Today24