25.5 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कांग्रेस प्रत्याशी राकेश चौधरी को मिल रहा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा जन समर्थन

परानिधेश भारद्वाज,

17 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार जोर-जोर से चल रहा है। इसी कड़ी में भिंड विधानसभा क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी द्वारा पहले तो नगर पालिका क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया और अब उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। जिस प्रकार से नगर पालिका क्षेत्र में उन्हें भरपूर जन समर्थन मिला उससे भी बढ़कर ग्रामीण क्षेत्र में उन्हें जन समर्थन मिल रहा है। कहीं फूल बरसाकर मालाएं पहनाकर तो कहीं तिलक लगाकर जताया जा रहा है समर्थन।

जितने भी पुराने मतदाता थे वह अपना भरपूर समर्थन चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को दे रहे हैं। यही नहीं युवा मतदाताओं की भी लंबी फौज उनके साथ खड़ी दिखाई दे रही है। गुरुवार को नयागांव थाना क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क के दौरान जनता का बड़ा हुजूम चौधरी राकेश सिंह के साथ दिखाई दे रहा है।

इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह कुशवाह, बसपा प्रत्याशी संजीव सिंह कुशवाह एवं आप आदमी पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह कुशवाह के द्वारा भी हर वार्ड एवं गांव गांव पहुंचकर जोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इन सभी नेताओं के साथ भी भारी भीड़ दिखाई दे रही है। ऐसे में मतदाता को बेहद देखभाल करके ही अपना विधायक चुनना होगा।

Headlines Today 24

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेयी जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी- संजीव नायक

Headlines Today24

मलेरिया दिवस पर स्कूली बच्चों ने डेंगू – मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Headlines Today24

शिविर में डिजिटल साक्षरता पर हुई चर्चा, छात्र-छात्राओं को सिखाये यह गुर

Headlines Today24