22.6 C
Bhind
July 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर पुष्प चढ़ाकर अर्पित की श्रद्धांजलि


भिंड। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्वालियर रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि नेताजी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था और नेता जी के तुम मुझे खून दो – मैं तुम्हें आजादी दूंगा, के एक नारे ने लाखों युवाओं को आजाद हिंद फौज से जोड़ने का कार्य किया।
भाजपा नेता सुनील वाल्मीकि ने कहा कि देश के आज़ादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता प्राप्ति आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। हम उनकी पुण्यतिथि पर नमन कर, शपथ लेते हैं कि हमेशा उनके सिद्धांतों और आदर्शों पर आगे बढ़ेंगे।
इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य आकाश पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, भाजपा सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, भाजपा सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा मोर्चा सह कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिनव तोमर, राम सिंह राजावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

बसपा प्रत्याशी सहित कई निर्दलियों ने दिया सुनीता-सुनील कांकर को समर्थन

Headlines Today24

भारत देश से कई धर्मगुरू निकले जिनकी पूरी दुनिया दीवानी हुई- वैष्णवाचार्य पुण्डरीक गोस्वामी महाराज

Headlines Today24

भगवा छोड़ नीला गमछा ओढ़ा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने

Headlines Today24