28.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

पटवारी परीक्षा घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

भिण्ड,पवन शर्मा

गोहद। पिछले दिनों पटवारी परीक्षा का परिणम घोषित किया गया है, जिसमें एक ही कॉलेज के सात परीक्षार्थी टॉप-10 लिस्ट में हैं और यह कॉलेज भाजपा विधायक का है। मप्र में पैसे का लेन-देन कर युवाओं को नोकरी दी जा रही है, जबकि योग्य युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। इस घोटाले से साबित होता है कि मप्र सरकार के मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमण्डल युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड कर रहा है। उक्त पटवारी घोटाले सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की जांच केन्द्रीय एजेंसी या सेवारत न्यायाधीशों के पैनल से कराई जाए और मप्र की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इसी मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर अध्यक्ष विजय टोनी मुदगल, संग्राम सिंह तोमर, केशव देशाई, रामनारायण हिण्डोलिया, अजमत अली, सुजान सिंह, इंदू गुर्जर, कैलाश माहौर, प्रमोद शुक्ला, रेखा बसेडिया, तिलक सिंह राजौरिया, राजीव कौशिक रणवीर यादव, देवव्रत चौधरी, धर्मवीर दिनकर, दिनेश तोमर, रमजानी खान, महेश कौशल, कृष्णगोपाल चौरसिया, ओमी माहौर, देवीसिंह तोमर, नरेश तोमर, केदार कौशल, पिंकी उच्चाडिया, रामजी गुर्जर, राजू गुर्जर, थानसिंह गुर्जर, धर्मवीर दिनकर, अवधेश शुक्ला, सोनू भटनागर, मुन्नेश शर्मा, राघवेन्द्र राजौरिया, कैलाश जाटव, रवि कुशवाहा, मुन्नी भटेले, गौरव कोहली, बृजेश चौरसिया, मुनैय्या तोमर, ब्रिजेन्द्र गुर्जर, महावीर जाटव, जावेद खान, राहुल उपाध्याय, दिनेश शर्मा, डॉ. अमर सिंह जाटव, मोहन सिकरवार, रामरूप तोमर, रागिनी, कुंदन तोमर तहसील शाह, भारत गुर्जर, गजेन्द्र बंसल, पप्पू गुर्जर, लालबहादुर गुर्जर, सतीश, करू, साबिर खान, रामबेटी, पिंकी, गायत्री माहोर आदि प्रमुख हैं

Headlines Today 24

Related posts

भाजपा नेता कर रहे अतिक्रमण! की गई शिकायत, स्थानीय लोगों का कहना वर्षों से जहां नाला बह रहा वहां अपनी जगह बताकर सत्ताधारी नेता करा रहे अतिक्रमण

Headlines Today24

15 जुलाई से लगेंगे 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को निःशुल्क कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज

Headlines Today24

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर पुलिस प्रशासन का हल्ला बोल, 3 ट्रैक्टर ट्रॉली एवं एक पोकलेन जब्त

Headlines Today24