24.9 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

इस बजट से महिलाओं को कोई राहत मिलने वाली नहीं- शांति कुशवाह

भिंड पवन शर्मा

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शांति कुशवाह ने बताया बजट को आम जनता के साथ छलावा एवं धोखा

भिंड। भिंड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रबल उम्मीदवार की दावेदारी रखने वाली श्रीमती शांति कुशवाह ने बजट को बताया, जनता के साथ छलावा आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों को मध्ये नजर रखते हुए राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के खास समर्थकों में गिनी जाने वाली एवं आम गरीब लोगों के हर सुख दुख में साथ खड़ी रहने वाली श्रीमती शांति कुशवाह को कांग्रेस हाईकमान के द्वारा भिंड विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती शांति कुशवाह ने हाल ही में पेश हुए बजट को गरीब जनता के साथ धोखा एवं छलावा बताया, क्योंकि बजट में कुछ भी ऐसी चीज नहीं है जिससे कि आम गरीब लोगों को इस महंगाई के दौर में राहत मिल सके। बजट को पूंजी पतियों का बजट बताया है, क्योंकि बजट में केवल पूंजी पतियों को राहत पहुंचाई गई है।

आपको यह भी बता दें कि कांग्रेस हाईकमान के द्वारा श्रीमती शांति कुशवाह को जब से भिंड विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है तभी से विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग के गरीब लोगों में खुशी का माहौल देखा जा सकता है। आम लोगों को एक आस जगी है कि यदि श्रीमती शांति कुशवाह को कांग्रेस पार्टी विधानसभा भिंड से उम्मीदवार बनाती है तो हर हाल में भिंड विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में होगी एवं क्षेत्र का विकास भी होगा

Headlines Today 24

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ भरी हुंकार, अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Headlines Today24

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

Headlines Today24

पाठक को लहार एवं प्रिंस को बनाया गया युवा मोर्चा का सेंवढ़ा विधानसभा प्रभारी

Headlines Today24