23 C
Bhind
September 24, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेशसिवनी

30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया पीआईयू का एसडीओ

एफडी-जीएफडी रिलीज करने और निर्माण कार्य का भुगतान करने के लिए मांगी थी 70 हजार रूपए की रिश्वत, 30 हजार में हुआ था फाइनल

सिवनी जिले के लखनादौन डिवीजन में पदस्थ लोक निर्माण विभाग की शाखा पीआईयू में पदस्थ एसडीओ को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से जमा एफडी निकाले जाने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत।

दिल्ली के रहने वाले ठेकेदार संतोष बघेल द्वारा लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि लखनादौन उपजेल में बैरक निर्माण के कार्य में जमा एफडी और और निर्माण कार्य के भुगतान की राशि के एवज में पीआईयू में पदस्थ एसडीओ मानसिक रूप से परेशान करते हुए उससे 70 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड कर रहे हैं।
जिसमें नेगोसिएशन के बाद 30 हजार रूपए में मामला सेट हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने घेराबंदी कर सर्किट हाउस चौराहे पर पी आईं यू के एसडीओ आंनद गोलहानी को 30 हजार रूपए के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Headlines Today 24

Related posts

Analiza platforme bet365 za ljubitelje sportskog klađenja

सीमित विकल्प ही देते हैं संकल्पों को जन्म: सिसोदिया

Headlines Today24

सिय-पिय मिलन में दो धामों का अद्भुत समागम, दंदरौआ धाम पहुंचे बागेश्वर धाम महंत, 18 तक लगेगा दिव्य दरबार

Headlines Today24