23.7 C
Bhind
September 8, 2026
Headlines Today 24
भोपालमध्यप्रदेश

विधानसभा के बजट सत्र में अब यह संगठन करेगा सरकार का घेराव

भोपाल। पुरानी पेंशन बहाली संग़ठन NMOPS के तत्वाधान में मध्यप्रदेश के शीतकालीन सत्र से ठीक पहले एक आवश्यक प्रांतीय बैठकका आयोजन भोपाल स्थित गांधी भवन में किया गया। जिसमें NMOPS के पूरे प्रदेश के साथी उपस्थित हुये। बैठक में तय किया गया कि आचार संहिता खत्म  के बाद विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश के 7 लाख पेंशन विहीन कर्मचारियों के लिए विधानसभा का घेराव कर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा, इसकी तैयारी आज से ही शुरू करेंगे।

बैठक में तय किया गया कि सबसे पहले ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड में इसकी तैयारी शुरू करँगे। भोपाल और महाकौशल में 3 कार्यक्रम पहले कर चुके हैं। इसके वाद मालवा विन्ध्य सहित अन्य संभागों में और फिर राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन करने लिए संग़ठन के सदस्यों ने रूपरेखा तैयार की है। बैठक में यह तय किया गया है कि सभी समान विचारधारा वाले संग़ठन से चर्चा कर संयुक्त आंदोलन करेंगे, जिससे इसका प्रभाव सरकार पर पड़े। आंदोलन को और विशाल रूप देने के लिए शिक्षकों के साथ साथ अन्य विभागों के कर्मचारी संघो को जोड़कर तालमेल कर एक बड़े आंदोलन को मूर्त रूप दिया जाएगा।

रविवार के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया, प्रदेश संयोजक बाबूलाल मालवीय, मीडिया प्रभारी हीरानंद नरवरिया, संग़ठन मंत्री मनमोहन जाटव, आई टी सेल से रामसुरेश कुशवाहा, मुकेश बघेल, निजीकरण विरोधी मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील गोपाल, मप्र नर्सिंग एसोसिएशन की भोपाल जिला अध्यक्ष कंचना खातरकर, प्राध्यापक संघ से शोभा राम मेहरा सतना, सीहोर जिलाध्यक्ष सवाई सिंग परिहार, रायसेन जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, बालाघाट से बी के पटेल, टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष खरे, ग्वालियर जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह घुरैया, हरदा से रामकृष्ण गोस्वामी आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की तैयारी भोपाल संभागीय अध्यक्ष अवनीश श्रीवास्तव ने की।

Headlines Today 24

Related posts

Vote politics- कटारे से लोधी बने पूर्व विधायक हेमंत! सद्भावना रैली के बाद हुई सभा में कही यह बड़ी बात

Headlines Today24

कोरोना वैक्सीन को पेटेंट फ्री किये जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समर्थन

Headlines Today24

छोटे शहर की बड़ी दिव्यांग खिलाड़ी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Headlines Today24