35.6 C
Bhind
June 7, 2026
Headlines Today 24
देशभिण्डमध्यप्रदेश

Accident: बस और कंटेनर साइड से भिड़े, खिड़की के पास बैठे 7 लोगों की मौत, 16 घायल। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर हुआ हादसा

 भिण्ड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के घूम का पुरा मोड़ नेशनल हाईवे 719 पर एक यात्री बस और कंटेनर में भिड़ंत हो गई। जिसमें बस के अंदर सवार एक महिला सहित 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को गोहद अस्पताल भिजवाया गया, जहां से 4 गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रैफर किया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है जबकि प्रभारी मंत्री ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक एक बस ग्वालियर से सवारियां भरकर उत्तरप्रदेश के बरेली के लिए सुबह के समय रवाना हुई थी। बस में 44 से 48 सवारियां थीं। जब बस गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 719 पर घूम का पुरा मोड़ पर पहुंची तो सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत आमने सामने की ना होकर कंटेनर और बस की साइड आपस मे टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में खिड़की से सटकर बैठी एक महिला और छह पुरुषों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। जबकि कंटेनर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

ज्यादातर सवारियां उत्तरप्रदेश की थीं। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। सूचना पर गोहद चौराहा थाना के अलावा मालनपुर और गोहद थाने का पुलिस बल भी बचाव कार्य के लिए हादसा स्थल पर पहुंच गया था।

घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए दुख जताया है वहीं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
कहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लहार विधायक पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=j_z_1oUBUr4[/embedyt]

Headlines Today 24

Related posts

शहर, जिला और नगर कांग्रेस ने अनसूचित वार्ड 11 में लगाई गांधी चौपाल

Headlines Today24

क्विज प्रतियोगिता में स्नेहा रही प्रथम , राधिका चतुर्वेदी और नीतू बघेल ने हासिल किया दूसरा और तीसरा स्थान

Headlines Today24

पार्टी विशेष से बार बार टिकिट नहीं मिला फिर भी संघर्ष से संजू बने विधायक, अब फिर से मैदान में

Headlines Today24