19.1 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
मध्यप्रदेश

SGSITS कॉलेज की एलुमनाई मीट में पूर्व छात्रों द्वारा किया जायेगा गुरुजनों का सम्मान

छात्र गुरु के द्वारा गढ़ा जाता है और वह कितना भी बड़ा हो जाये गुरु को नहीं भूलेगा। गुरु और शिष्य का संबंध अटूट माना जाता है और इसी को लेकर एलुमनाई मीट में छात्र करेंगे गुरुजनों का सम्मान।

परानिधेश भारद्वाज,


Indore के सबसे पुराने संस्थान SGSITS के Pharmacy college के पूर्व छात्रों के संगठन द्वारा 29 Oct 23 को एलुमनाई मीट का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस मीट में पुराने छात्र छात्राओं की मीट के साथ ही सबसे अलग कार्य जो किया जाएगा वह है अपने पूर्व और वर्तमान शिक्षकों का सम्मान समारोह। एलुमनाई मीट में 50 साल पुराने इस college से निकले हुये ऐसे कई छात्र छात्राएं शामिल होंगे जो आज दुनिया और देश की बड़ी बड़ी कंपनियों में ऊंचे ऊंचे पदों पर बैठे हुए हैं। कई तो दवा कंपनियों के मालिक भी हैं। कुछ वरिष्ठ सदस्य भारत सरकार में Food and Admistration विभाग में उच्च पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

Pharmacy Alumni संगठन के अध्यक्ष प्रभाष जाटव ने जानकारी देते हुए बताया है कि जो लोग इस भव्य समारोह में उपस्थित नहीं हो सकेंगे उनके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
Pharmacy Alumni संगठन का गठन हाल ही में प्रभाष जाटव और उनके सहयोगियों के प्रयासों से किया गया है जिसमें अभी तक देश और दुनिया में कार्यरत एक हजार से ज्यादा पूर्व छात्र-छात्राएं Alumni Association से जुड़ गये हैं।
SGSITS Pharmacy Alumni Association की आधिकारिक website और youtube channel का भी उद्घाटन इस मीट के अवसर पर किया जाएगा!
प्रभाष जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीनियर प्रोफेसर डॉ एससी चतुर्वेदी द्वारा की जाएगी जबकि बतौर मुख्य अतिथि डॉ आरएस गौड़, डॉ पीयूष त्रिवेदी (पूर्व vice-chancellor RGVP), डॉ डीके जैन और संरक्षक SGSITS के डायरेक्टर डॉ आरके सक्सेना और डॉ मीना तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

Alumni के मुख्य सदस्यों में अजय दासूंदी (सचिव ), डॉ राकेश जाटव, पायल भार्गव, नूपुर शाह, अशोक देवांगन, शुभम जैन और अन्य सभी सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान किया जाएगा।

Headlines Today 24

Related posts

मध्यप्रदेश को मिला 53वां जिला, रीवा से अलग होकर बना यह जिला, मिले पहले कलेक्टर और एसपी

Headlines Today24

Jak przebiega w Total Casino logowanie do platformy

ग्वालियर में कांग्रेस की जीत से डॉ गोविंद सिंह के कद में इजाफा, भाजपा में आत्ममंथन होगा!

Headlines Today24