25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

मायाराम शर्मा, महेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दिया जस्टिस फ़ॉर भिण्ड कैम्पेन को समर्थन

परानिधेश भारद्वाज,

भिंड। जिले के समाजसेवियों द्वारा जिले के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए जस्टिस फॉर भिंड नाम से एक कैंपेन शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत विकास के लिए जरूरी विभिन्न मांगों जैसे कि मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, भिंड से दिल्ली-भोपाल को जाने वाली नई ट्रेनों का संचालन, ऊमरी को नगर परिषद बनाना, अटेर रोड पर ट्रेन रूट पर ओवर ब्रिज का निर्माण, पहले से स्वीकृत स्पेशल बच्चों (मूक बधिर, नेत्रहीन, मानसिक मंद) स्कूल का जल्द से जल्द निर्माण आदि कार्यों को किये जाने की मांग की जा रही है। जिसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग कैम्पेन चला रहे समाजसेवियों द्वारा मांगा जा रहा है। इस कैंपेन के अंतर्गत वमंगलवार को वकील महोदयों के समर्थन व उन्हें कैम्पेन से जोड़ने का कार्य किया गया है।
जिसमें वकील मायाराम शर्मा, के डी शर्मा, रामदत्त शर्मा, प्रभाष जैन, देवेंद्र जादौन, महावीर कुशवाह, गजेंद्र कुशवाह, राजवीर भदौरिया, शिवराम शर्मा, होतम भदौरिया, मोहनलाल शर्मा, अमृतलाल बघेल, रॉकी तोमर, राममिलन शर्मा, रविन्द्र नगायच, हनुमंत बौहरे, अवधेश शर्मा, भगतराम शर्मा, राकेश मिश्रा, कमलेश दिघर्रा आदि अधिवक्ताओं को जोड़ा गया है।

इस मौके पर वरिष्ठ एडवोकेट मायाराम शर्मा के द्वारा बताया गया कि हमारे भिंड को सदैव विकास से उपेक्षित रख अन्याय किया गया है। जिससे आज भिंड जिला मध्यप्रदेश में पिछड़े जिलों में आ गया है, जो कि हमारे लिए शर्मनाक है। भिंड कहने के लिए तो जिला है लेकिन जिलों जैसी कोई सुविधा यहां नहीं है। इसलिए भिंड के प्रत्येक व्यक्ति को जस्टिस फॉर भिंड कैंपेन से अवश्य जुड़ना चाहिए और भिंड के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ हम सब को कदम मिलाकर आवाज उठानी चाहिए।
इस दौरान जस्टिस फॉर भिंड कैंपेन के सदस्य महेश मिश्रा, सतीश राजावत, कुलदीप भदौरिया, रिशेन्द्र राजावत, हरीश भदौरिया, सुमित राजावत आदि मौजूद रहे।

Headlines Today 24

Related posts

नवजीवन सहायतार्थ संगठन द्वारा “प्रेरणा” राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित

Headlines Today24

गंदगी को देख बोलीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ‘स्वच्छता की बैंड बजा रखी है और जुट गईं सफाई में

Headlines Today24

जनता के जीवन में बड़े बदलाव का आगाज है विकास यात्रा- डॉ रमेश दुबे

Headlines Today24