25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
धर्मभिण्ड

छात्र जीवन में ही सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए- डॉ डीके शर्मा

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड/ भारत विकास परिषद शाखा भिंड द्वारा शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय बुनियादी स्कूल भिंड में आज गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ डीके शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि हम सभी को छात्र जीवन में ही सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, कि भविष्य में हम क्या बनना चाहते हैं तथा इसके बाद उस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सही मार्ग चुनना, उसकी जानकारी एकत्रित करना, साथ ही उस लक्ष्य को भेदने के लिए प्रतिदिन अनवरत रूप से मेहनत करते ही रहना और संयमित दिनचर्या का पालन करना ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुदामा सिंह भदौरिया ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन एक अलग ही महत्व रखता है। अनुशासन के जरिए ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता हासिल करता है। अनुशासन विद्यार्थी को सही रास्ता दिखाने में मदद करता है। ऐसे तो अनुशासन हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। लेकिन विद्यार्थियों के लिए यह अत्यधिक जरूरी इसलिए है क्योंकि विद्यार्थी के जीवन की शुरुआत स्कूल से होती है और स्कूल से ही विद्यार्थी यदि अनुशासन की पालना करता है, तब विद्यार्थी ना सिर्फ सफलता हासिल करता है बल्कि विद्यार्थी आगे जाकर एक अच्छा और आदर्श नागरिक भी बन सकता है। विद्यार्थी यदि अनुशासन की पालना करता है तो उसके संस्कार की जड़े मजबूत हो जाती है जो भविष्य में और पूरे जीवन व्यक्ति को आदर्श इंसान बनाती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। तथा कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सभी को सदाचार की शपथ व सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान करके किया गया। इसका सफल संचालन सचिव धीरज शुक्ला ने किया।

कार्यक्रम में सम्मानित हुए आठ उत्कृष्ट विद्यार्थी कविता जाटव, हर्ष राठौर, मानवी बघेल, दिव्यांशु चौबे, प्रियंका दोहरे, हिमांशु राठौर, रागिनी मौर्य व नवीन कुमार को उपस्थित अतिथियों द्वारा मेडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा विद्यालय से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान हेतु नामांकित चार श्रेष्ठ शिक्षक पंकज कुमार शर्मा, नीतू सिकरवार, मिथिला मांझी व शालिनी कुशवाह रहे।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. साकार तिवारी, सचिव श्री धीरज शुक्ला, जयदीप सिंह फौजी, संस्था प्राचार्य श्री भोला सिंह कुशवाह, वीरेंद्र कुमार सोनी, प्रतिभा शर्मा, अनिता भदौरिया, अर्चना शर्मा, सायरा बानो, हरिओम शर्मा, अनामिका शर्मा सहित विद्यालय परिवार छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

जस्टिस फ़ॉर भिण्ड को मिला छात्रों का समर्थन, छात्र बोले जिले के विकास के लिए मांगों का पूरा होना जरूरी

Headlines Today24

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री की गाड़ी हुई भीषण दुर्घटना का शिकार, गाड़ी बुरी तरह डैमेज, ट्रैक्टर भी दो हिस्सों में बंटा, मंत्री का अस्पताल में चल रहा इलाज

Headlines Today24

कलेक्टर-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए बहाया जमकर पसीना

Headlines Today24