35.6 C
Bhind
June 13, 2026
Headlines Today 24
भिण्डराजनीति

निगम उपाध्यक्ष संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। हाल ही में मध्यप्रदेश में निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिसमें भिण्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कांकर को म.प्र खाद्य आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया। जिसके बाद नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जिला भिंड पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल से भिंड तक अभूतपूर्व स्वागत किया गया। ग्वालियर से भिण्ड तक कांकर के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक और युवा नेता आशीष बौहरे ने अपने साथियों के साथ नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर का जिला अस्पताल पर जोरदार स्वागत किया।

इस भव्य स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पर डीजे की धुनों पर नाच गाना कर नवनियुक्त उपाध्यक्ष कांकर का बड़ी माला से माल्यार्पण कर, शॉल उड़ाकर एवं राधा कृष्ण की बड़ी तस्वीर एवं श्रीफल भेंट कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने मुझे सौंपी है, उस जिम्मेदारी को मैं पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा। इस स्वागत के लिए मैं जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता का बहुत बहुत आभारी हूं।

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील दुबे, रवींद्र शर्मा एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, विकास शर्मा, छुटंकी समाधिया, विष्णु शर्मा, वासु जैन, अंकित शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Headlines Today 24

Related posts

डीएपी और यूरिया वितरण में धांधली को लेकर नगर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Headlines Today24

जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी के नेतृत्व में भाजपा के इस मंडल ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 73वां जन्मदिवस

Headlines Today24

सिंध नदी के आसपास के लोगों के लिए अलर्ट, यह है वजह

Headlines Today24