38.5 C
Bhind
April 21, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

शांतिपूर्ण मतदान के बीच कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे पक्षपात के आरोप

मध्यप्रदेश में चल रहे नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में मतदान जोर-शोर से जारी है। हालांकि कई जगह बारिश मतदान में बाधा बन रही है लेकिन मतदाताओं का जोश कम नहीं हो रहा है।

भिंड जिले में कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के साथ ही एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे, एडीएम प्रवीण फुलपगारे सहित पूरा प्रशासनिक अमला शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने के लिए अलग-अलग मतदान केंद्रों पर घूम रहा है। वहीं भिंड शहर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कमान टीआई रामबाबू यादव को सौंपी गई है।

मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा ना हो इसके लिए 100 से अधिक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को पुलिस द्वारा उठाकर जिला पंचायत सभागार में नजरबंद किया गया है।

इसी दौरान वार्ड क्रमांक एक से कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि यहां पर मतदाताओं के स्याही नहीं लगाई जा रही है। ऐसे में फर्जी मतदान की आशंका बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस द्वारा शिकायत किए जाने पर भाजपा समर्थकों द्वारा बूथ पर हावी होने की बात कांग्रेस द्वारा कही जा रही है।

पहली बार नगर पंचायत बनी मालनपुर में हो रहे चुनाव में यहां के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यही कारण है कि सुबह 11 बजे तक महज 4 घंटे में यहां पर 52 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। जबकि भिंड शहर के मतदाता मतदान में रुचि नहीं दिखा रहे यहां 11 बजे तक जिले में सबसे कम महज 27% मतदान ही हो सका है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर तक मतदाता बाहर निकलेंगे और अपने मत का प्रयोग करेंगे।

देखिए कहां पर कितना हुआ मतदान

सुबह 11:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत
Headlines Today 24

Related posts

कुत्ता घुमा रहे शख्स के गले से बाइक सवारों ने झपटी चैन

Headlines Today24

गौरी सरोवर में नौका चलाकर कलेक्टर ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Headlines Today24

श्री मुरली मनोहर सेवा मण्डल ने लगाया आठवां भव्य विशाल भण्डारा, रतनगढ़ धाम पर लगने वाले लक्खी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए लगाया भंडारा

Headlines Today24