36.9 C
Bhind
May 17, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

शहर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड। NEET-UG 2026 परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा शहरी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी” के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मशाल जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “पेपर लीक बंद करो” “धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो” जैसे नारों के माध्यम से सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।

 

इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया “पिंकी” ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है और अब उनकी मेहनत एवं भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। एक विद्यार्थी के कई हजार रुपए एक एग्जाम देने में खर्च हो जाते हैं और वह युवा विद्यार्थी इस तरह की घटनाओं से निराशा में चला जाता है और कई बार आत्मघाती कदम भी उठाने को मजबूर हो जाता है। लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार बार-बार इस तरह के होने वाले घोटाले चाहे वह व्यापम घोटाला हो या शिक्षक भर्ती घोटाला हो सभी मामलों में आज तक किसी भी दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं कर पाई l

 

उन्होंने मांग की कि नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्रों को न्याय दिलाया जाए। कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के हितों की रक्षा नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, मुकेश गर्ग, हलीम पठान, संदीप मिश्रा, रेखा भदोरिया, जुग्गन दीक्षित, बृजेंद्र सिंह भदोरिया मुन्ना, हरनारायण शर्मा, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, स्मिता शर्मा, पान सिंह सुमन, दीपक शर्मा, बॉबी तोमर, बॉबी जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

Headlines Today24

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए पुरुषों को जागरुक करने पुलिस ने चलाया यह अभियान

Headlines Today24

प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर सरसों के खेत मे फेंका शव, कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

Headlines Today24