23.3 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

आचार संहिता लगते ही पुलिस आई एक्शन में, वाहनों पर की यह कार्रवाई

मध्य प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लगने के बाद भिंड पुलिस भी जबरदस्त एक्शन में आ गई है। यहां पर पहले से ही लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन आचार संहिता लागू होने के बाद अब पुलिस के तेवर और कड़े हो गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार देर शाम को एडिशनल एसपी संजीव कुमार पाठक के नेतृत्व में वाहनों के ऊपर कारवाई की गई, जिसमें हूटर लगाकर चल रहे वाहनों, काली फिल्म चढ़ाए हुए एवं नेम प्लेट लगाए हुए वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान नेम प्लेट, हूटर एवं काली फिल्में वाहनों से हटाई गईं, साथ ही वाहन चालकों को आदर्श आचार संहिता के पालन करने की समझाईश भी दी गई।

Headlines Today 24

Related posts

पत्रकार के बेटे ने CBSE में गणित विषय से प्राप्त किये 92.2 प्रतिशत अंक, मिल रहीं बधाइयां, बिना किसी कोचिंग और ट्यूशन JEE मेन्स भी किया पास

Headlines Today24

दो बार विधायक रहे नरेंद्र सिंह कुशवाह फिर से कमल पर बैठकर पहुंच रहे जनता के बीच

Headlines Today24

जनअभियान परिषद के मेंटर्स का दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण संपन्न

Headlines Today24