25.6 C
Bhind
October 23, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

जनअभियान परिषद के मेंटर्स का दो दिवसीय मेंटर प्रशिक्षण संपन्न

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की धुरी है परामर्शदाता : सिसोदिया

सीखने की कोई उम्र कभी भी सीख सकते हैं:जिला समन्वयक

समाज सेवा नहीं एक भाव है : सुश्री दीपल

 

भिण्ड। मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम एक ऐसा कार्यक्रम है जिससे समाज को एक दिशा मिलती है। इसी के अंतर्गत संचालित बी एस डब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू कोर्स के संचालन में मेंटर्स की भूमिका अहम है। एक तरहबसे इस कोर्स की धुरी हैं मेंटर्स। अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी से निभाइए। उक्त बात चंबल संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिसोदिया ने कही। इस अवसर पर जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह, पीएम श्री एम जे एस महा विद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख जितेंद्र बिसारिया, समाजसेवी डॉ धीरज सिंह गुर्जर, समाज सेवी सुश्रीदीपल भदौरिया, समाजसेवी विद्यावती स्कूल के प्राचार्य रामानंद शर्मा सहित समस्त विकासखंड समन्वयक समस्त विकासखंड समन्वयक, मेंटर्स मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश शर्मा ने किया, आभार प्रदर्शन बृजेंद्र शर्मा, सोहन सिंह, सुनील कुमार चतुर्वेदी ने किया।

एमडी लॉज के सभागार में भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण एवम् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ उपरांत अपने अतिथि उद्बोधन में संभाग समन्वयक धर्मेंद्र सिसौदिया ने कहा कहा जन अभियान परिषद प्रारंभ से स्वैच्छिक आधार पर समाज में अनुकरणीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित कर समग्र विकास के लिए कार्य करता रहा है, इस प्रकार के प्रशिक्षण से कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने में सहयोग मिलेगा। मेंटर की भूमिका महत्वपूर्ण है आप इस कार्यक्रम की धुरी हैं। आपको बेहतर कार्य करना है तभी समग्र ग्राम के लक्ष्यों को पाने में भूमिका निभा पाएंगे। उन्होंने कोर्स के बारे में विस्तार से समझाया और उन्होंने मेंटर की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। जिला समन्वयक ने कहा कि सीखने की उम्र नहीं होती हमें हर स्तर पर सीखना चाहिए। जन अभियान के इस प्रशिक्षण से भी आप सीख के जायेंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने जन अभियान के कार्यों के बारे में रोचकता के साथ मेंटर को बताया। आचार्य शंकर एकात्म पीठ से सुश्री दीपल ने मानव जीवन के क्या लक्ष्य होने चाहिए प्रकाश डाला प्रोफेसर रामानंद शर्मा जी ने व्याख्यान को प्रभावी कैसे बनाए इस बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर जितेंद्र विसारिया ने लेखन कैसे सुंदर करें इस बाबत जानकारी दी। डॉ धीरज गुर्जर ने इंटर्नशिप और हार्टफुल नेस के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक ने सी एम सी एल डी पी ऐप एवं परिषद् की एम आई एस पोर्टल की संपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सामूहिक कार्य और टेस्ट तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। संचालन विकासखंड समन्वयक मेहगांव जय प्रकाश शर्मा आभार प्रदर्शन बृजेंद्र शर्मा, सोहन सिंह, सुनील कुमार चतुर्वेदी ने किया।

Headlines Today 24

Related posts

‘Connect with Gen Z’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद

Headlines Today24

रिश्वतखोर बाबू को पकड़ा तो हो गई लोकायुक्त पुलिस की धुनाई, 55 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा नगरपालिका बाबू को

Headlines Today24

मेला ग्राउंड में निर्माणाधीन पावर हाउस को रोकने की उठी मांग

Headlines Today24