23.9 C
Bhind
October 31, 2026
Headlines Today 24
देशधर्मभिण्ड

सिय-पिय मिलन में दंदरौआ धाम पहुंच रहे कई मंत्री नेता, बागेश्वर धाम महंत ने किया हनुमंत कथा का वाचन

पवन शर्मा,

भिंड के दंदरौआ धाम स्थित डॉक्टर हनुमान मंदिर पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री दंदरौआ धाम पहुंच चुके हैं और उनकी कथा सोमवार से शुरू हो गई है। सोमवार दोपहर से शाम तक नित्य कथा का वर्णन पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा किया गया। मंगलवार से सुबह के समय बागेश्वर धाम के महंत द्वारा दिव्य दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं से जुड़ा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यहां बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री व दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने दोनों संतों का आशीर्वाद लिया और कथा का श्रवण किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद संध्या राय समेत कई स्थानीय बीजेपी नेताओं की मौजूदगी रही।

इन दिनों दंदरौआ धाम पर 11 दिवसीय सिय पिय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जारी है। इसी क्रम में सोमवार 14 नवंबर से 18 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन आज सोमवार से शुरू हो गया है। पंडित शास्त्री द्वारा हर रोज कथा का वाचन दोपहर 1 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। मंगलवार से हर रोज दिव्य दरबार सुबह 9.30 बजे से 11:00 बजे तक लगेगा। दिव्य दरबार और कथा के लिए एक लाख 60 हजार वर्ग फीट का पण्डाल लगाया गया है। यहां कथा का श्रवण करने और दिव्य दरबार में हिस्सा लेने के लिए लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी एसडीओपी द्वारा लगभग 600 पुलिस जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा

सिय पिय मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान दंदरौआ धाम पर आयोजित कार्यक्रम में व्यवस्थाओं को लेकर जिले के साथ दो अन्य जिलों के भी कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं। पार्किंग व्यवस्था भोजनालय, पांडाल, मंदिर समेत अन्य जगह पर पुलिस की सतत निगरानी रहेगी। इस दौरान लगभग 600 पुलिस जवान व अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

Headlines Today 24

Related posts

हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Headlines Today24

शरीर को स्वस्थ रखना है तो मस्तिष्क से ईर्ष्या-द्वेष एवं बैरभाव को बाहर निकाल फेंको- शंकराचार्य

Headlines Today24

12 मार्च को धूमधाम से निकलेगा साईं बाबा का पालकी चल समारोह

Headlines Today24