शनिवार, 28 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

आशीष भारद्वाज के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी

Headlines Today24

1 year ago 379 views
आशीष भारद्वाज के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय जोशी
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी एक दिवसीय कार्यक्रम में 29 अक्टूबर को भिण्ड पहुचे। यहां पर भिंड के बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। संजय जोशी अटेर रोड पर स्थित आशीष भारद्वाज के निवास पर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुचे। दरअसल भाजपा के तेजतर्रार नेता पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री 29 को विशेष रूप से आशीष भारद्वाज की माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भिण्ड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों के जबाब देते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के गठबंधन वाली सरकार बनेगी और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज खत्म हुआ है वहाँ की जनता पर हमें पूरा भरोसा है वह भाजपा गठबंधन वाली सरकार एवं नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाएगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी पर हमला करते हुए कहा कि वह वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं, रोज बम फोड़ने की बात कहते है लेकिन आज तक उनका कोई बम नही फूटा। लोकतंत्र में जनता का विश्वास कांग्रेस से उठ गया है। जनता ने कांग्रेस के राज में बहुत कष्ट उठाए हैं इसलिए अब कांग्रेस तो सत्ता में आने के सपने ही देख रही है जो अब कभी पूरा होने वाला नहीं है। वहीं अंत मे उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा पर कहा कि संगठन द्वारा सही समय पर सही निर्णय लिया जाएगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।  
Tags #

शेयर करें