शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से

Headlines Today24

2 months ago 30 views
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी सत्र 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। जिला क्रिकेट एसोसिएशन भिंड द्वारा आगामी सत्र 2026-27 के लिए भिंड जिले के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग दोनों शामिल हैं तथा क्लबों का रजिस्ट्रेशन दिनांक 1 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक चौधरी दिलीप सिंह लॉ कॉलेज बीडीसीए ग्राउंड पर शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक किए जाएंगे । जिला क्रिकेट एसोसिएशन भिंड के सचिव दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ी की उम्र 11 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, चंबल डिवीजन और जिला क्रिकेट एसोसिएशन भिंड द्वारा होने वाले सभी आयोजनों में केवल रजिस्टर्ड खिलाड़ी अथवा क्लब ही भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए खिलाड़ियों को अपने कागजात भी साथ लाने पड़ेंगे जिनमें आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, समग्र आईडी, पिछली 3 वर्ष की अंकसूची, दो फोटो पासपोर्ट साइज, आधार हिस्ट्री शामिल हैं। सभी डॉक्युमेंट्स की ओरिजनल कॉपी एवं फोटोकॉपी साथ में लाना होगी। खिलाड़ियों को ऊपर बताये गए पूर्ण कागजात अनिवार्य रूप से साथ में लाने होंगे अन्यथा उनका रजिस्ट्रेशन नहीं किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए सभी खिलाड़ियों को स्वयं मैदान पर उपस्थित होना अनिवार्य है। वहीं क्लब्स के रजिस्ट्रेशन हेतु संबंधित क्लब अपने लेटर पैड पर क्लब में शामिल खिलाड़ियों की सूची तथा सभी खिलाड़ियों के पेपर्स और फोटो भी संलग्न करेंगे।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

632
पेज 1 / 106