शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

भिण्ड के 'लाल' को मिली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी

Headlines Today24

3 months ago 31 views
भिण्ड के 'लाल' को मिली भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, समर्थकों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
परानिधेश भारद्वाज, जेपी नड्डा के कार्यकाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को भाजपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष 'नबीन' कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर जगह दी गई है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के नेतृत्व में वार्ड क्र. 29 में लाल सिंह आर्य के निवास पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में लाल सिंह आर्य की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 29 में उनके निवास पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश अग्रवाल ‘बाबूजी’ ने कहा कि भिण्ड के लाल 'लाल सिंह आर्य' को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव और खुशी का विषय है। उनके अनुभव एवं संगठनात्मक क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। हम सभी उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हैं। लाल सिंह आर्य के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, मनोज कुमार,  रवि हिंडोलिया, विक्रम सिंह, नरेश कैन, सुनील आर्य, उपेंद्र महीपत, चुन्नी, पुष्पेंद्र कुशवाहा, बुद्धू आर्य, सुरेंद्र गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150