शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

राहुल गाँधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया छात्रों से संपर्क

Headlines Today24

2 months ago 36 views
राहुल गाँधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया छात्रों से संपर्क
परानिधेश भारद्वाज, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भिंड में छात्रों से संपर्क, QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की अपील भिंड। इंदौर में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भिंड में कांग्रेस द्वारा छात्र-छात्राओं से संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भिंड शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया उर्फ पिंकी ने एमजे कॉलेज ग्राउंड एवं हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं, सवालों एवं सुझावों को मंच मिलना जरूरी है। इंदौर में आयोजित होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात रखने और अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा अपने अन्य साथियों को भी रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज का युवा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और बेहतर भविष्य को लेकर अनेक सवालों के बीच आगे बढ़ रहा है। ऐसे में छात्रों की आवाज को सुनना और उनके विचारों को महत्व देना आवश्यक है। धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के सवालों और उनकी आकांक्षाओं को सामने रखने का अवसर है। उन्होंने भिंड जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम से जुड़ने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान विभिन्न कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों को QR कोड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी भी दी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

898
पेज 1 / 150