शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

'Connect with Gen Z’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद

Headlines Today24

2 months ago 35 views
'Connect with Gen Z’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद
परानिधेश भारद्वाज, भिण्ड। जिले के लहार नगर में अधिवक्ता संजीव नायक द्वारा ‘Connect with Gen Z’ अभियान के तहत जेन जी एवं टीनएजर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और भविष्य निर्माण के प्रति जागरूक करना है। संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं एवं नवयुवाओं से स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। युवाओं से उनकी शिक्षा, करियर, भविष्य की योजनाओं और जीवन के लक्ष्यों को लेकर भी परस्पर संवाद हुआ। युवाओं की समस्याओं और उनके विचारों को समझने का प्रयास करते हुए उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम और डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। युवाओं को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा अपनी निजी जानकारी और डिजिटल पहचान की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मौजूद शिक्षक नरेंद्र झा ने उपस्थित टीनएजर्स से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए स्वस्थ शरीर और स्वस्थ सोच दोनों जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से पूरी तरह दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था जीवन की नींव तैयार करने का समय है, इसलिए इस उम्र में अच्छी आदतों को अपनाना और गलत संगति व नशे से बचना बेहद जरूरी है। अधिवक्ता संजीव नायक ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। युवाओं के साथ संवाद केवल उन्हें सलाह देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी बात सुनना और उनकी सोच को समझना भी जरूरी है। ‘Connect with Gen Z’ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में निरंतर संवाद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान को आगे ग्राम चौपालों के साथ-साथ नगर और शैक्षणिक संस्थानों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किशोरों और युवाओं तक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाया जा सके।
Tags # #

शेयर करें

संबंधित खबरें

621
पेज 1 / 104