20.9 C
Bhind
October 30, 2026
Headlines Today 24
क्राइमभिण्ड

युवकों ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किये वीडियो एवं फ़ोटो, पहुंचे हवालात

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड जिले के लहार थाना क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो फ़ोटो वायरल किये गए। जिसके बाद लहार पुलिस के संज्ञान में जैसे ही मामला आया तो निरीक्षक रविन्द्र शर्मा द्वारा कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं 4 अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।

दरअसल चंबल क्षेत्र में हथियारों का शौक शुरू से रहा है। पहले यहां पर डकैतों से बचने के लिए लोग हथियार रखा करते थे, लेकिन धीरे धीरे यह शौक में तब्दील हो गया। वैध हथियारों के साथ ही अवैध हथियारों का चलन भी यहां बढ़ गया। हथियारों का ऐसा ही शौक कुछ युवकों को भारी पड़ गया। उन्होंने अवैध हथियारों के साथ वीडियो फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा व्यूज मिल सकें। उन्हें नहीं पता होगा कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लिए हथियारों का प्रदर्शन उनपर भारी पड़ सकता है। क्यों कि भिण्ड पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक ने अवैध हथियारों के खिलाफ मुहिम चला रखी है। जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लहार थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा के संज्ञान में आया तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तत्काल आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी और शिवा उर्फ अंशु तिगुनायक एवं शिव उर्फ देव को देशी कट्टों और जिंदा राउंड के साथ जबकि दीपक बुधौलिया को अवैध अधिया के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन है गैरकानूनी
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वैध अथवा अवैध सभी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। हथियार रखने की लाइसेंस की शर्तों के अनुसार आप हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन नहीं कर सकते। यह लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन मन जाएगा और हथियार का लाइसेंस रद्द करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही का सामना भी करना पड़ेगा।

Headlines Today 24

Related posts

पंचायत एवं निकाय चुनाव आचार संहिता में पकड़ा हथियारों का जखीरा

Headlines Today24

युवाओं ने निराश्रित भवन पर मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Headlines Today24

ड्यूटी के दौरान रेत माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर डिप्टी रेंजर की मौत पर चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने की थी जो घोषणा, अभी तक नहीं हुई पूरी

Headlines Today24