23.6 C
Bhind
August 10, 2026
Headlines Today 24
भिण्डमध्यप्रदेश

25 हजार की रिश्वत लेते हुए सब इंजीनियर को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

ग्राम रोजगार सहायक की शिकायत पर की गई कार्यवाही

परानिधेश भारद्वाज,

भिण्ड जिले के देहात थाना क्षेत्र में स्थित जनपद कार्यालय में पदस्थ सब इंजीनियर को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास से ईओडब्ल्यू की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। डीएसपी शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में ग्वालियर ईओडब्ल्यू पुलिस द्वारा ग्राम रोजगार सहायक संजीव गुर्जर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोर इंजीनियर को पकड़ा है। इंजीनियर द्वारा किसान के खेत पर बने तालाब के मूल्यांकन और भुगतान के एवज में 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

दरअसल द्वार ग्राम पंचायत के हार का पुरा गांव में रहने वाले किसान गंगा सिंह के खेत पर खेत तालाब का निर्माण किया गया था, जिसका शासन द्वारा भुगतान किया जाना था। लेकिन भुगतान के लिए पहले इंजीनियर द्वारा मूल्यांकन भी किया जाना था और उसके बाद ही भुगतान होता। ऐसे में रिश्वतखोर सब इंजीनियर दीपक गर्ग नेतालाब के मूल्यांकन और भुगतान के लिए 70 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। ग्राम रोजगार सहायक की मानें तो इंजीनियर साहब द्वारा तीन लाख रुपये की मांग की गई थी और वह पहले ही लगभग दो लाख रुपये रिश्वत के रूप में दे चुके थे। इसके बावजूद इंजीनियर का मन नहीं भर रहा था और उसने 70 हजार रुपए और मांगे जिसके बाद 60 हजार में मामला तय हुआ। बतौर संजीव सिंह इंजीनियर द्वारा उन्हें झूठी कार्यवाही के नाम पर डराया धमकाया भी जा रहा था। जिसके बाद रोजगार सहायक संजीव सिंह गुर्जर ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस में कर दी। डीएसपी शैलेंद्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई।आरोपी द्वारा रिश्वत के 25 हजार रुपये लहार चौराहे के पास रिलायंस पेट्रोल पंप पर मंगवाए गए। इसके बाद जैसे ही इंजीनियर के हाथों में 25 हजार रुपये दिए गए वैसे ही ईओडब्ल्यू टीम के सदस्यों ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इंजीनियर के खिलाफ ईओडब्ल्यू द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
बाइट- शैलेंद्र सिंह कुशवाह, डीएसपी ईओडब्ल्यू ग्वालियर
बाइट- संजीव सिंह गुर्जर, शिकायतकर्ता ग्राम रोजगार सहायक

Headlines Today 24

Related posts

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 19 दिसम्बर को गांधी भवन भोपाल में होगी प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक

Headlines Today24

अब गांधी प्रतिमा के नीचे भूख हड़ताल करेंगे पार्षद दीपक

Headlines Today24

Oplev Spændingen med bet25 Casino Online