23.2 C
Bhind
July 24, 2026
Headlines Today 24
Uncategorized

अगर वार्ड को सामान्य नहीं किया तो वोटर्स ने दी चुनाव बहिष्कार की धमकी

भिण्ड जिले की नगरपालिका एवं नगरपंचायतों में ओबीसी आरक्षण में बदलाव की प्रक्रिया के बाद पहले किये गए वार्ड आरक्षण पूरी तरह बदल गए। ऐसे में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे तमाम लोग मायूस हुए हैं। केवल लोग ही नहीं जनता भी मायूस हुई है।
ऐसा ही एक मामला देखने मे आया है भिण्ड नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में। जहां पर शनिवार को बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने एकत्रित होकर पुनः आरक्षण का विरोध किया। पिछहले आरक्षण में वार्ड 17 सामान्य सीट घोषित हुई थी लेकिन हाल ही में फिर से किये गए आरक्षण में वार्ड 17 का आरक्षण बदलकर ओबीसी हो गया। ऐसे में वार्डवासियों ने एकत्रित होकर इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि उनके वार्ड में ओबीसी में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसको पार्षद चुना जा सके जबकि सामान्य में युवा नेता नवीन पांडेय पिछहले लंबे समय से बिना पार्षद रहे भी उनके हितों के लिए कार्य कर रहे थे। ऐसे में वह नवीन पांडेय को ही अपना पार्षद चुनना चाहते हैं।
वार्डवासियों का कहना है कि अगर सीट को सामान्य नहीं किया गया तो वह चुनाव का बहिष्कार करेंगे और वोट नहीं डालेंगे। उन्होंने वार्ड को पुनः सामान्य किये जाने की मांग की है।

Headlines Today 24

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जेल हादसे पर किया दुःख व्यक्त, उनके निर्देश पर डॉ रमेश दुबे, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया को साथ लेकर पहुंचे मरीजों से मिलने और जेल का निरीक्षण करने

Headlines Today24

शिव बारात के लिए जुटने लगे संत बाराती, कुछ ही समय में लालबत्ती पालकी में सवार होकर निकलेंगे भगवान भोलेनाथ

Headlines Today24

ग्वालियर-चंबल संभाग में आगामी 24 घंटों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी नदियों के आसपास के गांव के लोग रहें सतर्क

Headlines Today24