23.3 C
Bhind
September 7, 2026
Headlines Today 24
भिण्ड

कांग्रेस ने निराश्रितों एवं गरीब बच्चों के बीच मनाई पुर्व उप मुख्यमंत्री सुभाष यादव की पुण्य तिथि

भिण्ड,पवन शर्मा

भिण्ड। कांग्रेस द्वारा जिला उपाध्यक्ष मनोज दैपुरिया एवं महिला जिलाध्यक्ष रेखा भदौरिया के नेतृत्व में सोमवार को मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सहकारिता के पुरोधा सुभाष यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस नेता दैपुरिया ने उन्हें याद करते हुए कहा पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव ऐसे दूरदर्शी सोच वाले राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने जमीनी स्तर पर संघर्ष करते हुए सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा प्रदान की। आज उनकी उपस्तिथि में भी उनके पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव उनके अधूरे कार्यों और विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

निराश्रितों और गरीब बच्चो को मिठाई और फल वितरण किए

इस दौरान कांग्रिसियों ने बायपास रोड स्थित निराश्रित भवन और गरीब बस्ती में पहुंचकर बुजुर्गो और बच्चों को मिठाई और फल वितरण कर सेवाभाव से उनको नमन किया।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष प्रदीप जैन गुड्डा, महिला अध्यक्ष रेखा भदौरिया,वीरेंद्र यादव, अशोक जैन, थानसिंह यादव, मेहगांव विधानसभा के नेता ब्रजेंद्र सिंह कल्लू, सचिन द्विवेदी, युवा नेता राहुल कुशवाह, प्रमोद दीक्षित पीसी, दिनेश भदौरिया, धर्मेंद्र चौबे, राम नरेश यादव, कृष्णा कुशवाह, विवेक दैपुरिया आदि उपस्थित रहे।

Headlines Today 24

Related posts

पहला सुख, निरोगी काया: डॉ हिमांशु बंसल

Headlines Today24

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार का मेहगांव में अस्वनी त्यागी के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

Headlines Today24

ग्वालियर-भिण्ड-इटावा रेलवे लाइन हुई विद्युतीकृत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Headlines Today24