शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक है : पाठक

Headlines Today24

7 months ago 30 views
प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक है : पाठक
भिंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे किए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चामलिंग 8930 दिन तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे । इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समर्पण, कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति असीम प्रतिबद्धता का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन सिर्फ एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि निरंतर तप, त्याग और राष्ट्रसेवा का सशक्त उदाहरण है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और 'विकसित भारत' एक जनभागीदारी आधारित राष्ट्रीय अभियान के रूप में स्थापित हुआ है। 'राष्ट्रप्रथम' की भावना से प्रेरित यह कार्यकाल अनेक उच्च मापदंड स्थापित करता है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।प्रधानमंत्री मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम विकसित भारत के संकल्प की ओर निरंतर अग्रसर रहें, यही मंगलकामना है।
Tags #

शेयर करें