शनिवार, 21 नवम्बर 2026
बड़ी खबरें
रणजी डेब्यू में शतक जड़ने वाले भिण्ड के सक्षम पुरोहित का शहर लौटने पर भव्य स्वागत रोहित राजावत का कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में जलवा, 13 विकेट लेकर बने मैन ऑफ द मैच शिक्षण भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों ने जाना बाल अधिकारों का महत्व, चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू अभ्युदय आयुर्वेदा पंचकर्म क्लीनिक पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों की हुई जांच श्रीरामकथा के समापन पर शंकराचार्य ने आत्मचिंतन और आत्मसाक्षात्कार का दिया संदेश ग्वालियर-भिंड हाईवे आंदोलन का 27 अक्टूबर को होगा शंखनाद, त्रिमूर्ति धाम ऊमरी में जुटेंगे संत निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्चा यज्ञ, अहंकार मनुष्य के पतन का कारण: शंकराचार्य नेशनल हाईवे-719 को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन BDCA के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से एक दिन में तिहरी सफलता भिंड की धरा पर हुआ शंकराचार्य जी का आगमन
Trending

लाड़ली बहना योजना से पहले हड़ताल पर बैठी बहिनों की सुनवाई करें शिवराज - भारद्वाज

Headlines Today24

3 years ago 16 views
लाड़ली बहना योजना से पहले हड़ताल पर बैठी बहिनों की सुनवाई करें शिवराज - भारद्वाज

भिण्ड,पवन शर्मा

(कहा कमलनाथ सरकार बनते ही पूरी होगी आंगनवाड़ीऔर ऊषा आशा बहनों की मांगे)

भिण्ड - जिला कांग्रेस पार्टी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा नहीं करने के लिए भाजपा की शिवराज सरकार की आलोचना की है । कांग्रेस मीडिया विभाग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने महिला बाल विकास विभाग में परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी कार्यकर्ता और आशा ऊशा कार्यकर्ताओ की मांग का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर बहिनों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। आंगन वाडी कर्मचारी 15 मार्च से केन्द्र बंद काम बंद सामुहिक रुप से अनिश्चितकालीन हड़ताल संयुक्त मोर्चा के बैनर पर है । कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर मांगे पूरी करने की मांग करते हुए कहा एक तरफ तो शिवराज सरकार लाडली बहिना योजना चलाने की बात करती है और दूसरी तरफ हड़ताल पर बैठी बहिनों के साथ सौतेला व्यवहार कर उनके हकों को मारने का कार्य कर रही है। इससे भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

श्री भारद्वाज ने आरोप लगाया कि केंद्र में भी भाजपा सरकार और राज्य में भी सरकार इनकी फिर अधिक कार्य और कम वेतन क्यों? भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी के भुगतान के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन नहीं कर रही है। साथ ही आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सहायता पेंशन और कल्याण लक्ष्मी योजनाओं को रद्द कर दिया गया, जबकि उन्होंने ग्रेच्युटी, टीए, डीए और वेतन वृद्धि के भुगतान की मांग को पूरा करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा १५ माह की कमलनाथ सरकार ने आगनवाड़ी कर्मचारीयों की मांगों को गंभीरता से लेकर विचार कर योजना बनाने का प्लान तैयार किया था। लेकिन भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर सरकार गिराकर उसे पूरा नही होने दिया। लेकिन जल्द आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने में विश्वास जता रही है। सरकार बनते ही लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बहिनों की मांगों को पूरा करेंगे।

Tags #

शेयर करें